NationalSports

Protest against WFI: कुश्‍ती में भारत का दुनिया में नाम चमकाने वाले सितारे धरने पर बैठे, महिला रेस्‍लरोंं ने लगाए उत्‍पीड़न के आरोप

टीएनसी, नेटवर्क

नई दिल्‍ली। पहलवानी में भारत का नाम विश्‍व भर में रोशन करने वाले कई दिग्गजों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक धरने पर बैठ गए हैं। खिलाड़ी पूरी मेहनत कर के देश को मेडल दिलाता हैं, लेकिन फ़ेडरेशन ने हमें नीचा दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया। साक्षी मलिक ने ट्वीट किया है कि खिलाड़ी देश के लिए पदल जीतने के लिए जी जान लगा देते हैं लेकिन फ़ेडरेशन ने कुछ नहीं किया। मनमाने नियम लागू कर खिलाड़ियों को परेशान किया जा रहा है।

उत्‍पीड़न के आरोप लगाए

जंतर मंतर पर भारतीय कुश्ती संघ के ख़िलाफ़ धरने पर बैठी महिला कुश्ती खिलाड़ियों ने महासंघ के प्रेसीडेंट पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने पत्रकारों से कहा कि कोच महिलाओं को परेशान कर रहे हैं और फ़ेडरेशन के चहेते कुछ कोच तो महिला कोचों के साथ भी अभद्रता करते हैं। वे लड़कियों को परेशान करते हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रेसीडेंट ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है। फोगाट ने कहा कि वे हमारी निजी ज़िंदगी में दखल देते हैं और परेशान करते हैं। वे हमारा शोषण कर रहे हैं। जब हम ओलंपिक खेलने जाते हैं तो न तो हमारे पास फीजियो होता है न कोई कोच. जब हमने अपनी आवाज़ उठाई तो उहोंने हमें धमकाना शुरू कर दिया।

 

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी सांझा करते हुए लिखा है कि खिलाड़ी आत्मसम्मान चाहता है और पूरी शिद्दत के साथ ओलंपिक और बड़े खेलो के लिए तैयारी करता है, लेकिन अगर फेडरेशन उसका साथ ना दे। तो मनोबल टूट जाता है। लेकिन अब हम नही झुकेंगे। अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे। इन खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बहिष्कार की अपील भी की है।

 

अगर ऐसा कुछ हुआ है तो मैं खुद को फांसी लगा लूंगा: अध्‍यक्ष

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह ने महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का जवाब दिया है। जारी बयान में उन्‍होंने कहा कि जैसे ही मुझे पता चला कि दिल्ली में पहलवानों ने फ़ेडरेशन के ख़िलाफ़ धरना दिया, तब मैं तुरंत आया। सबसे बड़ा जो आरोप विनेश ने लगाया है पर क्या सामने कोई आया है? जो कह दे कि फ़ेडरेशन के इस खिलाड़ी का शोषण हुआ है? किस फ़ेडरेशन के प्रमुख ने इस पहलवान का शोषण किया है। यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है।  अगर ऐसा कुछ हुआ है तो मैं खुद को फांसी लगा लूंगा।

Akhilesh Mahajan

“Work your craft; until it becomes an art form.”

Leave a Reply