Women IPL: पहले महिला आईपीएल में हिमाचल की पांच बेटियां दिखाएंगी क्रिकेट के मैदान में दम
हाइलाइट्स
- शिमला की रहने वाली तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने रेलवे से पंजीकरण किया
- भारतीय टीम की हरलीन दयोल का 40 लाख रुपए बेस प्राइज में पंजीकरण
- इंडियन टीम की सुषमा वर्मा ने 30 लाख रुपए के बेस प्राइज में पंजीकरण
- अनकैप्ड खिलाड़ी वसुवी, चित्रा और सुष्मिता कुमारी ने 10 लाख के बेस प्राइज में पंजीकृत
- 13 फरवरी को मुंबई में खिलाड़ियों की ऑक्शन, देश विदेश के409 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट
टीएनसी संवाददाता
मुंबई । पहले महिला आईपीएल में हिमाचल की बेटियां भी हुनर दिखाएंगी। पांच महिला खिलाड़ियों को आईपीएल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। बता दें कि कुल 22 खिलाड़ियों ने महिला आईपीएल के लिए पंजीकरण करवाया था, जिसमें पांच का चयन हुआ है। यह पांच खिलाड़ी हरलीन दयोल, सुषमा वर्मा, वसुवी फिस्टा, चित्रा जंवाल और सुष्मिता कुमारी हैं। 13 फरवरी को मुंबई में खिलाड़ियों की ऑक्शन होगी। कुल 1,525 खिलाड़ियों ने महिला आईपीएल की ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 409 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। हिमाचल की पांच खिलाड़ियों का जगह मिली है।
पहले महिला आईपीएल में खिलाड़ियों की ऑक्शन में प्रदेश पांच खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमे दो खिलाड़ी कैप्ड और तीन खिलाड़ी अनकैप्ड हैं। यह प्रदेश के लिए खुशी की बात है। बीसीसीआई महिला खिलाड़ियों के लिए अच्छा काम कर रहा है। इससे देश और प्रदेश में महिला खिलाड़ी क्रिकेट में रुझान दिखाएंगी। पिछले कुछ सालों से प्रदेश में क्रिकेट के प्रति महिलाओं में ज्यादा रुझान देखा जा रहा है, जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं।
सचिव एचपीसीए अवनीश परमार