HimachalNationalweatherupdate

Weather Update: धनतेरस पर बारिश से तर हिमाचल, रोहतांग टनल तक बर्फबारी

 

हाइलाइट्स

  • रोहतांग दर्रा, शिकार और कमरूनाग में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक

  • मनाली-लेह मार्ग भी रहा बंद, सोलंगनाला और मढ़ी में ही पर्यटक रोके

  • चंबा-बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर भी थमे वाहनों के पहिए

टीएनसी, संवाददाता


शिमला/ मंडी। धनतेरस के दिन हिमाचल जमकर मेघ बरसे। पहाड़ बर्फबारी से गुलजार हुए।
अटल टनल के आसपास, रोहतांग दर्रा, शिकारी देवी और कमरूनाग में बर्फबारी के बीच पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया है। सोलंगनाला और मढ़ी में ही पर्यटक रोक दिए हैं। प्रदेश में औसतन दिन का तापमान छह डिग्री गिर गया, जिससे शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। वीरवार देर रात से शुक्रवार तड़के कुल्लू और लाहौल की चोटियों पर बर्फबारी हुई। चंबा-बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग बर्फबारी के चलते यातायात के लिए बंद हो गया है। पांगी और भरमौर की ऊपरी चोटियों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है। प्रदेश में शनिवार को मौसम मिला जुला रहेगा। दीपावली से धूप खिलने के आसार हैं।

navrattanखराब मौसम के चलते सीएम नहीं पहुंच पाए शिमला


खराब मौसम के चलते सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू दिल्‍ली से शिमला नहीं पहुंच पाए। वह एम्‍स में ही भर्ती है और धनतेरस वहीं मनाई। पिछले चौदह दिन से पैंक्रियाज में इनफेक्‍शन के चलते सुक्‍खू एम्‍स में भर्ती हैं। अब रिपोर्ट सामान्‍य और स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। शुक्रवार को उन्‍हें एम्‍स से छुट्टी मिलनी थी और हवाई मार्ग से शिमला पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के चलते हवाइ यात्रा रद़्द करनी पड़ी।

इंडिगो और स्‍पासइ जेट की सेवा भी कैंसल


जिला कांगड़ा में शुक्रवार को खराब मौसम होने के चलते इंडिगो और स्पाइस जेट की एक-एक विमान सेवा रद्द हो गई। सुबह 9:30 और दोपहर 1:00 बजे आने वाली ये दोनों विमान सेवाएं गगल एयरपोर्ट पर आसमान का चक्कर काट कर वापस हो गईं। धौलाधार की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई है। जिला मुख्यालय धर्मशाला में भी दोपहर बाद बारिश हुई। मंडी जिले की ऊंची चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। ऊना में बारिश के चलते आलू की फसल को खेतों से निकालने का रुक गया है।


क्षेत्र बारिश(मिलीमीटर में)
डलहौजी 41
कांगड़ा 20
ऊना 17
सुंदरनगर 11
शिमला 10
मनाली 6


क्षेत्र बर्फबारी(सेंटीमीटर में)
रोहतांग दर्रा 15
कोकसर 10
ग्रांफू 9
अटल टनल 8

 


Akhilesh Mahajan

“Work your craft; until it becomes an art form.”

Leave a Reply