- राजकीय पाठशाला मकरीड़ी में स्कूल के होनहार विद्यार्थियों को प्रदेश कांग्रेस सचिव ने बांटे पुरस्कार
जोगेंद्रनगर(मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मकरीडी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सोमवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर मेघावी विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे। स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिर्पोट पढ़कर शिक्षा, खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं में अब्बल रहे विद्यार्थियों और स्कूल की कुछ अन्य उपलब्धियों के बारे में भी अवगत करवाया। वहीं स्कूल पहुंचने पर मुख्यातिथी व अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित करते हुए प्रदेश शिक्षा विभाग से सरकारी स्कूलों में मिल रही सुविधाओं व संसाधनों के साथ स्कूल की कुछ समस्याओं पर भी अपनी बात रखी। सोमवार को अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने कहा कि अगर विद्यार्थी अपने जीवन में ऊंची सोच, कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ता है तो वह जिंदगी में अपने मुकाम भी बड़ी आसानी से हासिल कर लेता है। उन्होंने स्कूल में दी जा रही गुणवतावान शिक्षा की सराहना की और सालाना समारोह के मेघावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। वहीं विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी सराहना की। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जे पी नायक, जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राकेश ठाकुर, ओम प्रकाश बीडीसी उपाध्यक्ष, मोनिका मेहरा पूर्व जिला परिषद, रेखा देवी प्रधान कुठेहडा, संजय कुमार प्रधान बुहरला भरयाडा, संजीव ठाकुर प्रधान दराहल, विशाल राठौर प्रधान पसल, नरेन्द्र ठाकुर प्रधान तरैबली, संजय चौहान प्रधान ऊटपूर, नायब तहसीलदार विनय कुमार, तरचंद्, जोगिंदर पाल बीडीसी ढेलू, चंदन सिंह, शेर सिंह, प्रेम सिंह, डॉ प्रेम पाल, व्यासा देवी, चौधरी राम प्रधान बताल देवता कमेटी, काशी राम, संत सिंह उप प्रधान , रवि सिंह उप प्रधान, पवन ठाकुर उप प्रधान, भादर सिंह पूर्व उप प्रधान, श्याम सिंह पूर्व बीडीसी, संजय कुमार पूर्व प्रधान, अजय पाल पूर्व प्रधान, राकेश ठाकुर पूर्व उप प्रधान, दिनेश ठाकुर पूर्व उप प्रधान, पवन शर्म पूर्व उप प्रधान, राजेश चौहान पूर्व उप प्रधान, संजीव कुमार वार्ड मेंबर, बिम्लेश कुमारी वार्ड मेंबर, बबली देवी वार्ड मेंबर, मीना देवी वार्ड मेंबर, सोम लता वार्ड मेंबर, तिलक शर्मा भी मौजूद रहे।