Shivratri 2023: गोकर्णेश्वर महादेव टोडारायसिंह के रूप में नजर आए बाबा भूतनाथ
बुधवार को पांचवें दिन बाबा भूतनाथ के शिवलिंग पर चढ़े मक्खन पर राजस्थान जयपुर के गोकर्णेश्वर महादेव टोडारायसिंह (टोंक) का स्वरूप उकेरा गया। टोडारायसिंह से दक्षिण राजस्थान की ओर 13 किलोमीटर दूर पहाड़ियों की तलहटी में बनास, डाई नदी के संगम पर स्थित है। महंद देवानंद सरस्वती बताते हैं कि पर्वत के नीचे गुफा में विराजे हैं महादेव। शिव लिंग पर फूलों की जगह नर मुंड की माला चढ़ी हुई है। किवदंती है कि यहां रावण ने महादेवजी की तपस्या की थी। वैशाख मास में यहा मेला भरता है। अनुष्ठान, यज्ञ, जागरण, सवामणी होते हैं। तीन नदियों के संगम पर होने से इसे प्रयाग तीर्थ के समान माना गया है। यहां पवित्र दह में दाह संस्कार के बाद अस्थियां विसर्जित की जाती है।