CrimeHimachal

Shimla News:  रेलवे स्‍टेशन के पास सचिवालय कर्मी ने की आत्‍महत्‍या, मंडी का था रहने वाला

हाइलाइट्स

  • नाभा सरकारी  मकान में रहता था
  • शिमला   पुलिस ने शुरू की जांच
  • शव का पोस्‍टमार्टम करवाया जा रहा

टीएनसी, संवाददाता


शिमला। रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान सचिवालय कर्मचारी के तौर पर हुई है। यहां शिमला के नाभा में रहता था और मंडी का रहने वाला था। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच आरंभ कर दी है, शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने शव मिलने की पुष्टि की है। मृतक की पहचान मेहर सिंह के रूप में हुई है। वह शिमला में सरकारी आवास  में अपने परिवार के साथ रहता था। मेहर सिंह जिला मंडी के उप मंडल सुंदर नगर का रहने वाला है और पिछले कई वर्षों से सचिवालय में नौकरी करता था। यह भी आशंका जाहिर की जा रही है कि मृतक हिमाचल में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले से जुड़ा था। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Akhilesh Mahajan

“Work your craft; until it becomes an art form.”

Leave a Reply