Shimla MC Election Result: 24 सीटें लेकर कांग्रेस ने नगर निगम शिमला जीता, बिंदल बोले जनमत स्वीकार
शिमला। नगर निगम शिमला के चुनाव के नतीजे निकल चुके हैं। विधानसभा चुनावों की तरह निगम में भी कांग्रेस ने बाजी मारी है। 24 सीटें लेकर कांग्रेस ने भाजपा को लोकसभा चुनावों से पहले तगड़ा झटका दिया है। भाजपा के 9 उम्मीदवार जीते हैं। माकपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। शिमला नगर निगम के 34 वार्डों के लिए दो मई को मतदान हुआ तथा 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। TNC
https://twitter.com/SukhuSukhvinder/status/1654068807156256769
सीएम ने दी बधाई
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नगर निगम शिमला के चुनावों में भारी जीत हासिल करने पर शिमला की सम्मानित जनता, प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी है।
बिंदल बोले जनमत स्वीकारभारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिंंंदलल ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनावोंं का परिणाम कांग्रेस पार्टी के पक्ष में आया है। भारतीय जनता पार्टी जनमत का सम्मान करते हुए इसे स्वीकार करती है। कार्यकर्ताओं ने जीतोड़ मेहनत की और चुनाव अभियान को चरम सीमा तक पहुंचाया। भाजपा का मानना है कि नई बनी हुई प्रदेश कांग्रेस सरकार का प्रभाव नगर निगम चुनाव परिणामों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इन चुनावों में कार्यकर्ताओं ने हर प्रकार के दबाव के बावजूद भारी मेहनत से चुनावो में पार्टी का काम किया। उन्होंने मतदाताओं का भी आभार व्यक्त किया जिन्होनें भाजपा प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दिया।
यहां जीती कांग्रेस
वार्ड नंबर 3 कैथू से कांता सुयाल
वार्ड नंबर 4 अनाडेल से उर्मिला कश्यप
वार्ड नंबर 6 टुटू से मोनिका भारद्वाज
वार्ड नंबर 7 मज्याठ से अनिता शर्मा
वार्ड नंबर 8 बालूगंज दलीप थापा
वार्ड नंबर 9 कच्चीघाटी से किरण शर्मा
वार्ड नंबर 10 टूटीकंडी से उमा कौशल
वार्ड नंबर 11 नाभा से सिमी नंदा
वार्ड नंबर 14 रामबाजार से सुषमा कुठियाला
वार्ड नंबर 15 लोअर बाजर से उमंग बांगा
वार्ड नंबर 16 जाखू से अतुल गौतम
वार्ड नंबर 17 बैनमोर से शीनम कटारिया
वार्ड नंबर 18 इंजनघर से अंकुश वर्मा
वार्ड नंबर 19 संजौली चौक से ममता चंदेल चुनाव
वार्ड नंबर 21 लोअर ढली से विशाखा मोदी
वार्ड नंबर 22 शांति विहार से विनीत शर्मा
वार्ड नंबर 23 भट्ठाकुफर से नरेंद्र ठाकुर
वार्ड नंबर 24 सांगटी से कुलदीप ठाकुर
वार्ड नंबर 25 मल्याणा से शांता वर्मा
वार्ड नंबर 28 छोटा शिमला से सुरेंद्र चौहान
वार्ड नंबर 29 विकास नगर से रचना भारद्वाज
वार्ड नंबर 30 कंगना धार से रामरत्न शर्मा
वार्ड नंबर 33 खलीनी से चमन प्रकाश
वार्ड नंबर 34 कनलोग में