HimachalNational

Himachal High Court: वरिष्ठ न्यायाधीश सबीना कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

हाइलाइट्स

  • 21 जनवरी 2023 से वह  मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभालेंगी
  • 8 अक्तूबर 2021 को एचपी हाईकोर्ट में ली थी न्यायाधीश पद की शपथ

टीएनसी, संवाददाता

शिमला।  हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायाधीश सबीना कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुई हैं। शुक्रवार केंद्र सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी की है। 21 जनवरी 2023 से वह  मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभालेंगी। बता दें कि मुख्य न्यायाधीश अमजद ए सैयद रिटायर हो गए हैं।  8 अक्तूबर 2021 को न्यायाधीश सबीना में हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली। इनका जन्म 20 अप्रैल 1961 को हुआ था। लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में वकालत की। वर्ष 1986 में उन्हें सर्वसम्मति से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के बार एसोसिएशन का संयुक्त सचिव चुना गया। 21 जनवरी 1997 को उनकी नियुक्ति अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के तौर पर की गई थी। 12 मार्च 2008 को इन्हें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया। इसके बाद 23 फरवरी 2010 को इन्हें हाईकोर्ट के स्थाई न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई गई। 11 अप्रैल 2016 को इन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय स्थानांतरित किया गया था। इसके बाद यह हिमाचल आईं।

Akhilesh Mahajan

“Work your craft; until it becomes an art form.”

Leave a Reply