HimachalNationalPolitics

Politics: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी होंगे हिमाचल से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार

हाइलाइट्स

  • 15 फरवरी नामांकन की आखिरी तारीख, 27 फरवरी को होगा मतदान

  • सिंघवी ने महज 34 साल की उम्र में ही वरिष्ठ वकील का दर्जा हासिल किया

टीएनसी, संवाददाता


शिमला। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। वह शिमला में नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। बता दें कि जेपी नड्डा का अप्रैल में खत्‍म हो रहा है और इसी के साथ एक राज्‍यसभा सीट भी खाली होगी। कांग्रेस सरकार किसे राज्यसभा भेजती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई थी। इससे पहले सोनिया गांधी की चर्चाएं थी। लेकिन, सोनिया गांधी आज राजस्थान से राज्यसभा सांसद के लिए नामांकन भरने जा रही हैं। अब यह तय है कि अब सोनिया गांधी हिमाचल से राज्यसभा नहीं जाएंगी। सोनिया गांधी राज्यसभा गईं तो प्रियंका गांधी चुनावी रणनीति के तहत राज्यसभा नहीं जाएंगी। प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। सूत्रों की मानें तो यही वजह है कि दोनों दिग्गजों के बाद पार्टी हाईकमान किसी तीसरे नेता को हिमाचल से राज्यसभा भेजने की तैयारी में थे और मनु सिंघवी को इसके लिए फाइनल किया गया है। अभी आधाकिारिक पुष्टि होना बाकी है।

 

15 फरवरी नामांकन की आखिरी तारीख


15 फरवरी नामांकन की आखिरी तारीख है। चुनाव आयोग की नोटिफिकेशन के अनुसार नामांकन पत्रों की छंटनी 16 फरवरी को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 20 फरवरी, मतदान की तिथि मंगलवार 27 फरवरी है। विधानसभा परिसर में पोलिंग सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चलेगी। देर शाम तक रिजल्ट घोषित होगा।

 

महज 34 साल की उम्र में ही वरिष्ठ वकील का दर्जा हासिल किया


अभिषेक मनु सिंघवी का जन्म 24 फरवरी 1959 को हुआ। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से संबंधित हैं। सिंघवी देश के ऐसे पहले वकील हैं जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील का दर्ज दिया था। सिंघवी ने महज 34 साल की उम्र में ही वरिष्ठ वकील का दर्जा हासिल कर लिया था। वह 37 साल की उम्र में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया बन गए थे। सिंघवी सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

 

Akhilesh Mahajan

“Work your craft; until it becomes an art form.”

Leave a Reply