पोस्ट हिमाचल न्यूज एजेंसी
पधर(मंडी)। पधर के कोठी निवासी राजकुमार को द्रंग ब्लाक इंटक अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ने बीते गरूवार को इसकी अधिसूचना जारी कर नियुक्ति की घोषणा की। बतौर ब्लाक अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर राजकुमार ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नाथ जसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिमन चंद्र, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा का आभार जताया है। बकौल राजकुमार संगठन की मजबूती के लिए सच्ची लग्न और निष्ठा से कार्य करेंगे। आउटसोर्स कर्मचारी, आंगनवाड़ी, आशा, मीड डे मील, मल्टी टास्क वर्कर और टैक्सी ऑपरेटरों की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित बनाने के लिए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और केंद्र की मोदी सरकार की नाकामियों को लेकर आम जनता के बीच प्रचार प्रसार किया जाएगा।