Priyanka Gandhi Himachal tour : कल कुल्लू, सोलन और मंडी आपदा प्रभावितों का हाल जानेंगी कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव
हाइलाइट्स
- सुखविंद्र सुक्खू और प्रतिभा रहेंगे साथ साथ
- चंडीगढ़ एयरपोर्ट से भुंतर के लिए होगी उड़ान
- 9:45 के करीब प्रियंका गांधी मनाली पहुंचेंगी
- हेलिकॉप्टर से मंडी के पंडोह आएंगी फिर पहुंचेंगी सोलन
- बुधवार जिला शिमला में आपदा प्रभावितों से बातचीत
- मुख्यमंत्री सुक्खू शम चंडीगढ़ के लिए रवाना
टीएनसी, संवाददाता
मंडी/कुल्लू/सोलन। कुल्लू, सोलन और मंडी जिले में आपदा प्रभावितों का दर्द बांटने कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को हिमाचल पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह उनके साथ मौजूद रहेंगे। प्रियंका गांधी मंगलवार सुबह चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कुल्लू के भुंतर के लिए उड़ान भरेंगी। कुल्लू से सुबह 9:45 बजे के करीब प्रियंका गांधी मनाली पहुंचेंगी। मनाली में बाढ़ पीड़ितों से बातचीत के उपरांत वह हेलिकॉप्टर से मंडी के पंडोह आएंगी और प्रभावितों से मिलेंगी। इसके बाद सोलन पहुंचेंगी। सोलन के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरान करने के उपरांत प्रियंका वाड्रा कल्याणी हेलिपेड शिमला आएंगी। प्रियंका गांधी शिमला के छराबड़ा स्थित अपने आवास पर रुकेंगी। बुधवार को वे जिला शिमला में भी आपदा प्रभावितों से बातचीत कर सकती हैं। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार शाम चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।
मानसून सीजन का कहर
24 जून से 10 सितंबर तक प्रदेश में भूस्खलन की 164 और बाढ़ की 72 घटनाएं हुई हैं। मानसून सीजन के दौरान प्रदेश सरकार को 8677.05 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
-
411 लोगों की मौत
-
38 लोग अभी लापता
-
2559 घर क्षतिग्रस्त
-
10,890 घरों को आंशिक नुकसान
-
318 दुकानें और 5,680 गोशालाएं क्षतिग्रस्त