National

Politics: हिमाचल के 4500 करोड़ के विशेष राहत पैकेज में केंद्र का सबसे बड़ा योगदान: जयराम

 

हाइलाइट्स

  • पैकेज को लेकर पिक एंड चूज कर रही कांग्रेस सरकार

  • ब्लॉक स्तर राजनीतिक विशेष दलों के लोगों की बन रही सूची

  • कांग्रेस काल में तंबू घोटाला भी करोड़ों में निकलेगा

टीएनसी, संवाददाता


शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्‍खू सरकार के विशेष राहत पैकेज में सबसे बड़ा योगदान केंद्र सरकार का है। 4500 करोड़ में से दो हजार करोड़ से अधिक केंद्र की देन है। उन्‍होंने आरोप लगाए कि कांग्रेस सरकार इस पैकेज को लेकर पिक एंड चूज कर रही है। ब्लॉक स्तर राजनीतिक विशेष दलों के लोगों की सूची बन रही है और इस पैकेज का लाभ उन लोगों तक कैसे पहुंचे उनकी रणनीति तय की जा रही है। वह शिमला में पत्रकारों से बातचीत में बोल रहे थे। उन्‍होंने कहा कि आपदा के दौरान तंबू घोटाले की चर्चा पूरे प्रदेश में चल रही है। इस आपदा के संकटकाल में जो जगह-जगह जिला मुख्यालयों में तंबू लगाए हैं, और उसका टैंडर तक नहीं हुआ। उन्होंने सीधा तंबू लगाने का काम किया। उसके काफी पेमेंट्स भी क्लियर हुई है, जिसके आंकड़े हम बहुत जल्द आपके सामने लाएंगे, और ये तम्बू घोटाला भी करोड़ों में निकलेगा।

 

जयराम बोले, इसलिए केंद्र की मदद के बगैर कांग्रेस का विशेष राहत पैकेज मुमकिन नहीं


  1. मुख्यमंत्री ने आंकड़ों का फेरबदल कर जो केंद्र सरकार की योजनाओं को अपने पैकेज में दिखाया है,वह उनके लिए सही नही है।

  2. पैकेज के अंतर्गत 1000 करोड़ मनरेगा से खर्च किया जाएगा ,जो कि केंद्र की अधिकार क्षेत्र है, ना की प्रदेश सरकार का अधिकार क्षेत्र है।

  3. केंद्र सरकार ने 6500 घर स्वीकृत किए हैं, जो कि राजीव गांधी आवास योजना के अंतर्गत है। इससे आपदा में जो लोगों को घरों को नुकसान हुआ है, उसको काफी फायदा मिलेगा। जिसका बजट 100 करोड़ से ज्यादा है।

  4. एनडीआरएफ के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश को 364 करोड़ पहली बार मिले और 190 करोड़ दूसरी बार मिले, जो कि इस पैकेज का हिस्सा है। 225 करोड़ लोगों ने आपदा राहत कोष में अंशदान किया है, जो कि इस पैकेज का हिस्सा है।

  5. एनडीआरएफ के अंतर्गत 403 करोड़ की राशि हिमाचल सरकार को मिली है। स्टेट डिजास्टर फंड के अंतर्गत 86 करोड़ के लगभग पैसा सरकार को मिला है।

  6. विधायक की विकास निधि का भी प्रयोग यह सरकार इस पैकेज के माध्यम से कर रही है। इसमें स्टेट बहुत बड़ा योगदान नहीं है पर केंद्र ने जो है वो भरपूर जो सहायता की थी। उसी के मिश्रण से इस पैकेज को बनाया गया है। 2 हजार करोड़ से ज्यादा का योगदान केंद्र का है। जिसका रिकॉर्ड हमारे पास उपलब्ध है।


  • जरूरतमंदों तक पहुंचे राहत


     राहत के लिए जो पात्र व्यक्ति हैं, उन्हीं व्यक्तियों को राहत मिलनी चाहिए और इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। आपदा में हमें नसीहत देने वाले खुद इसके ऊपर अमल नहीं कर रहे हैं। इस पैकेज को लेकर दलगत राजनीति कर रहे हैं।

  • सरकार विफल


    पिछले 10 महीने में ये सरकार विफल रही है।सरकार को बने 10 महीने हो गए हैं परंतु कांग्रेस सरकार अपने काम पर फोकस करने के बजाए हम पर छीटाकशी कर रहे हैं। मेरा निवेदन है कि अपने काम पे फोकस रखिये। हमें कोसना बंद कीजिए। कोविड टाइम पर उन 10 हजार से अधिक लोगों को भी निकाला गया जिन्होंने लोगों की सेवाएं की थी।इसमें से कई लोग छोटे बच्चों को लेकर धरना प्रदर्शन में आ रहे हैं, युवा आत्महत्या कर रहें हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एचआरटीसी के जो कर्मचारी हैं उनकी सैलरी नही मिल रही है । उसकी वजह से लोगों को त्योहारों पर निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

 

चार बार बढ़ा दिए सीमेंट के दाम
प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है, सीमेंट के दाम चार बार बढ़ा दिए हैं। इससे भी लोगों के पर गंभीर संकट बना है। कांग्रेस सरकार गारंटियों की बात ना करें क्यूंकि उनके मुंह से यह बात तर्कसंगत नही लगती है।

 

 

navrattan

Akhilesh Mahajan

“Work your craft; until it becomes an art form.”

Leave a Reply