HimachalNational

Politics: कांगड़ा से रघुबीर और विशाल को मिले सरकार में ओहदे

हाइलाइट्स

बाली पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष, निगम के चेयरमैन

विशाल औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष

टीएनसी, संवाददाता

धर्मशाला। सियासी संतुलन साधते हुए सुक्खू सरकार ने कांगड़ा जिला को दो और पद दिए हैं। नगरोटा बगवां के कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह बाली को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल का भी चेयरमैन बनाया गया है। कांगड़ा के ही विशाल चंबियाल को औद्योगिक विकास निगम (एचपीएसआईडीसी)  का उपाध्यक्ष बनाया गया है। नियुक्तियों की अधिसूचना जारी हो गई है। दिवंगत जीएस बाली के बेटे रघुवीर मंत्री पद की दौड़ में भी शामिल थे, मगर उनकी नियुक्ति हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम व बोर्ड के करने के आदेश जारी किए गए।

सियासी संतुलन भी साधा

रघुवीर ब्राह्मण हैं। उनकी नियुक्ति करते समय जातीय संतुलन का भी ध्यान रखा गया है। कांगड़ा जिला से ओबीसी से संबंध रखने वाले चंद्र कुमार को मंत्री बनाए जाने के बाद माना जा रहा था कि कांगड़ा से किसी ब्राह्मण वर्ग के विधायक को कैबिनेट में स्थान मिल सकता है। अभी तक मंत्रिमंडल में अकेले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ही ब्राह्मण हैं। ऐसे में सुधीर शर्मा और रघुवीर सिंह बाली दोनों के नाम मंत्री पद के लिए चर्चा में थे। बाली मंत्री पद की दौड़ से तो बाहर हो गए, पर उन्हें एक महत्वपूर्ण निगम में नियुक्ति देकर उन्हें संतुष्ट किया गया है।

Akhilesh Mahajan

“Work your craft; until it becomes an art form.”

Leave a Reply