HimachalPolitics

Padhar News: लोकसभा चुनाव में प्रचार प्रसार की कमान संभालेगा भाजपा महिला मोर्चा

हाइलाइट्स 

  • सुक्खू सरकार की दस गारंटियां होंगी प्रचार का मुद्दा

  • डोर टू डोर प्रचार प्रसार के लिए महिलाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित

टीएनसी, संवाददाता 


पधर(मंडी)। लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कमान संभाल ली है। मोर्चा की महिलाओं ने प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार द्वारा दी गई दस गारंटियों को पूरा न करने का मुद्दा चुनावों के दौरान आम जनता के बीच भुनाने की योजना तैयार की है। जिसे लेकर महिला मोर्चा की टीम को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।
इसी कड़ी में द्रंग मंडल भाजपा महिला मोर्चा की विशेष बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्षा मीना ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा ने बुधवार मुख्य अतिथि शिरकत की। बैठक 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के पूरे हो रहे दस वर्ष के कार्यकाल में राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत वैश्विक शक्ति बनकर उभरा है। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से महिला सशक्तिकरण के साथ साथ स्वावलंबन की डगर आगे बढ़ी है।
केंद्र सरकार ने हर वर्ग के लिए विशेष नीति बनाकर राहत प्रदान की है। जबकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार चुनावों के दौरान जनता को झूठी गारंटियां देकर छल कपट से सत्तासीन हुई है। आज अपनी दी हुई गारंटी से मुंह मोड़ रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह हर मोर्चे पर पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं।
द्रंग मंडल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा मीना ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामियों और झूठी गारंटीयों को लेकर महिला मोर्चा लोकसभा चुनाव में प्रचार प्रसार की कमान संभालेगा। इसके लिए मंडल स्तर पर जगह-जगह पर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। महिला मोर्चा की टीम डोर टू डोर प्रचार प्रसार के लिए उतरेगी। जिसके लिए प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जाएंगे। पंचायत समिति द्रंग की अध्यक्षा शीला ठाकुर, मंडल महामंत्री सुरेश कटारिया सहित मोर्चा की अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रही।

Akhilesh Mahajan

“Work your craft; until it becomes an art form.”

Leave a Reply