Padhar: उरला पहुंची भारत विकसित संकल्प यात्रा, महिलाओं ने दी कार्यक्रम प्रस्तुति
टीएनसी, संवाददाता
पधर(मंडी)। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रथ यात्रा सोमवार को विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत उरला में पहुंची। कार्यक्रम का आयोजन कोटरोपी खेल मैदान में किया गया। इस दौरान महिला मंडल कोटरोपी, गैल और बड़वाहण की महिलाओं द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत समूह गान प्रस्तुत किए गए। समारोह की अध्यक्षता पंचायत प्रधान ममता मित्तल ने की।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में प्रारंभ हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत बनाने का लक्ष्य लिया गया है। देश आज उस दिशा में आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार द्वारा आम लोगों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
किसने की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए किसान सम्मन निधि योजना शुरू की गई है। वही आम जनमानस को लाभान्वित करने के लिए भी केंद्र सरकार द्वारा अन्य कल्याणकारी योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों सहित विभिन्न महिला मंडल, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
इससे पहले रविवार को ग्राम पंचायत चुक्कू में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां महिला मंडल चुक्कू की महिलाओं द्वारा स्वच्छ भारत अभियान को लेकर बेहतरीन एकांकी प्रस्तुत की गई। जिसे स्थानीय लोगों के साथ-साथ रथ यात्रा प्रभारी और अधिकारियों ने खूब सराहा।