HimachalPolitics

हिमाचल में कांग्रेस का एक साल :11 दिसंबर को कांग्रेस मनाएगी जश्‍न, भाजपा करेगी प्रदर्शन

 

हाइलाइट्स

  • धर्मशाला में सरकार व्यवस्था परिवर्तन का एक साल पर रैली

  • एक सालन को नकारा करार देते हुए भाजपा करेगी प्रदर्शन

टीएनसी, संवाददाता


शिमला। 11 दिसंबर को पुलिस मैदान धर्मशाला में कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन का एक साल को लेकर लोकसभा चुनावों के लिए सियासी चक्रव्‍यूह रच रही है। वहीं, भाजपा एक साल के कांग्रेस के वर्तमान कार्यकाल को हिमाचल के इतिहास का सबसे नाकारा साल बताकर इस चक्रव्‍यूह को नाकाम करने में लगी है।

 

Congress :धर्मशाला में सुक्‍खू ने लिया समारोह की तैयारियों का जायजा


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया। जिसमें सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर धर्मशाला में 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले समारोह पर चर्चा हुई। समारोह में कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल होगा। सीएम ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को सभी प्रबंध समय रहते पूरे करने तथा इसमें भाग लेने वाले लोगों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक केवल सिंह पठानिया, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, सचिव अभिषेक जैन, एम सुधा देवी, सी पॉलरासु व राकेश कंवर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • सीएम ने कहा कि समारोह से संबंधित विभिन्न प्रबंधों के लिए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक संजय रतन व केवल सिंह पठानिया जिला प्रशासन के साथ समन्वय करेंगे।

  • सुक्खू ने सभी विभागों को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा प्रबंधों, पेयजल व विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता व मोबाइल शौचालय इत्यादि के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

  • पुलिस विभाग को वाहनों के सुचारू यातायात व पार्किंग इत्यादि के लिए पुख्ता प्रबंध करने को भी कहा।

  • लोगों की सुविधा के लिए पुलिस मैदान में बड़ी एलईडी स्क्रीन भी स्थापित की जाएंगी।

 

BJP: हर जिला मुख्‍यालय में 11 को धरना प्रदर्शन : बिंदल


कांग्रेस के एक साल के कार्यकाल को नकारा करार देते हुए भाजपा 11 दिससंबर को हर जिला मुख्‍यालय में धरना प्रदर्शन करने जा रही है। भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष ने कहा कि प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में किसी भी सरकार का पहला वर्ष इतना नाकारा नहीं रहा, जितना वर्तमान कांग्रेस सरकार का रहा। बिंदल ने कहा कि सुक्‍खू सरकार ने एक वर्ष में प्रदेश के विकास को ठप कर दिया। महंगाई का बोझ आम जनता पर लाद दिया। गारंटियों के नाम पर प्रदेश की जनता को धोखा दिया। बेरोजगारी बढ़ी है।

  • 11 नवंबर को जिला सिरमौर का नाहन में विरोध प्रदर्शन होगा। जिसके संयोजक सुखराम चौधरी, पूर्व मंत्री, विधायक, एवं संसदीय क्षेत्र प्रभारी तथा सह संयोजक विनय गुप्ता, जिलाध्यक्ष होंगे तथा मुख्य वक्ता डॉ सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा होंगे |

  • जिला सोलन के विरोध प्रदर्शन में रश्मिधर सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष संयोजक, रतन सिंह पाल, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा सुरेश कश्यप, सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुख्य वक्ता होंगे।

  • जिला बिलासपुर के विरोध प्रदर्शन में त्रिलोक जम्वाल, विधायक एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री संयोजक, स्वतंत्र संख्यान, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा रणधीर शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक मुख्य वक्ता होंगे।

  • जिला हमीरपुर के विरोध प्रदर्शन में वीरेन्द्र कंवर, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संयोजक, देशराज शर्मा, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा प्रो0 प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री मुख्य वक्ता होंगे।

  • जिला ऊना के विरोध प्रदर्शन में सतपाल सत्ती, विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संयोजक, बलवीर चौधरी, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा इंदू गोस्वामी, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा एवं राज्यसभा सांसद मुख्य वक्ता होंगी।

  • जिला चंबा के विरोध प्रदर्शन में हंसराज, विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संयोजक, धीरज नरयाल, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा त्रिलोक कपूर, प्रदेश महामंत्री भाजपा मुख्य वक्ता होंगे।

  • किन्नौर जिला के कार्यक्रम के लिये सूरत नेगी, प्रत्याशी, 2022 संयोजक, यशवंत सिंह, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा संजीव कटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्य वक्ता होंगे।

  • जिला लाहौल स्‍पीति में राजेन्द्र बोद्ध, जिलाध्यक्ष संयोजक, सूरज ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष केलांग, राकेश कुमार, मण्डल अध्यक्ष स्पिति, वीर सिंह राजपूत, मण्डल अध्यक्ष उदयपुर सह संयोजक होंगे तथा डॉ रामलाल मारकण्डेय, पूर्व मंत्री मुख्य वक्ता होंगे।

  • जिला कुल्लू के कार्यक्रम के लिए सुरेन्द्र शौरी, विधायक बंजार संयोजक, अरविन्द चंदेल, जिलाध्यक्ष सह संयोजक तथा गोविंद ठाकुर, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्य वक्ता होंगे।

  • जिला शिमला व् जिला महासू का विरोध प्रदर्शन शिमला में होगा जिसके संयोजक बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री होंगे, बलवीर वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक एवं प्रेम ठाकुर, जिलाध्यक्ष शिमला व् अरूण फाल्टा, जिलाध्यक्ष, महासू सह संयोजक होंगे।मुख्य अतिथि जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष होंगे।अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल करेंगे |

  • जिला सुंदरनगर व मंडी का विरोध प्रदर्शन 12 दिसंबर, 2023 को मंडी में होगा। जिसके लिए राकेश जम्वाल, प्रमुख प्रवक्ता, विधायक एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा, संयोजक होंगे। विनोद कुमार, प्रदेश सचिव, विधायक एवं संसदीय क्षेत्र सह-प्रभारी, हीरालाल, जिलाध्यक्ष सुंदरनगर एवं निहाल चंद, जिलाध्यक्ष मण्डी सह संयोजक होंगे तथा मुख्य अतिथि जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष होंगे और अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल करेंगे।

  • जिला देहरा, पालमपुर, कांगड़ा व नूरपुर का विरोध प्रदर्शन 18 दिसंबर, 2023 को प्रशासनिक जिला कांगड़ा में होगा। विपिन परमार, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं संसदीय क्षेत्र प्रभारी इस कार्यक्रम के संयोजक, सचिन शर्मा, जिलाध्यक्ष कांगड़ा, हरिदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष पालमपुर, संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष, देहरा, रमेश राणा, जिलाध्यक्ष नूरपुर सह संयोजक होंगे तथा मुख्य अतिथि जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष होंगे और अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल करेंगे।

 

Akhilesh Mahajan

“Work your craft; until it becomes an art form.”

Leave a Reply