HimachalPolitics

नगर निगम महापौर-उप महापौर चुनाव: भाजपा की फूट पर कांग्रेस की नजर 

 

हाइलाइट्स

  • भाजपा के विरोधी धड़े ने संपर्क किया तो समर्थन देकर एक पद लेने से गुरेज नहीं : अनिल सेन

  • 11 के मुकाबले कांग्रेस के मात्र चार ही पार्षद           

  • बावजूद इसके कांग्रेस खुद को खेल से बाहर नहीं मान रही

टीएनसी, संवाददाता


मंडी।मंडी नगर निगम महापौर एवं उप महापौर की ताजपोशी को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल सक्रिय हो गए हैं। हालांकि ,सोलह पार्षदों के सदन में भाजपा के 11 के मुकाबले कांग्रेस के मात्र चार ही पार्षद हैं। इसके बावजूद भी कांग्रेस अपने को खेल से बाहर नहीं मान रही है। मंडी शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल सेन ने बाकायदा पत्रकार वार्ता कर इस बात का ऐलान  किया है कि कांग्रेस की नजर भाजपा की संभावित फूट पर है। जिसका फायदा उठाने से कांग्रेस पार्टी गुरेज नहीं करेगी।

स्थानीय गांधी भवन में पत्रकारों से बात करते हुए अनिल सेन ने कहा कि मंडी नगर निगम महापौर एवं उप महापौर चुनाव को लेकर कांग्रेस के चारों पार्षद एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि कांग्र्रेस की रणनीति साफ है कि मंडी शहर का विकास हो। इसलिए महापौर एवं उप महापौर का चुनाव शहर के विकास के नजरिए से अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमें मालूम है कि कांग्रेस के पास बहुमत नहीं है। मगर ऐसी भी खबरें छन कर आ रही है कि भाजपा के पास बहुमत होने के बावजूद भी किसी पर भी एकमत नहीं है। ऐसे में कांग्रेस भाजपा की फूट का फायदा उठाते हुए विरोधी धड़े के उ मीदवार को समर्थन देगी। यही नहीं अगर इसके बदले कोई एक पद भी मिलता है तो उसे लेने से भी कांग्रेस गुरेज नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि ये चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हों और शहर के विकास में नगर निगम की भूमिका को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहाकि मंडी शहरी कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ पार्षद अलकनंदा हांडा को अपने विवेक से फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम के चुनाव भले ही पार्अी सिंबल के आधार पर हुए हों। लेकिन इसमें एक दूसरे के पार्षदों को समर्थन देने पर पार्टी विरोधी कानून लागू नहीं होता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने नगर निगम के दायरे में आने वाले विधायकों को भी मत देने के बारे में अधिसूचना जारी की है। लेकिन नगर निगम में विधायकों का हस्तक्षेप ठीक नहीं रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद अलकनंदा हांडा, राजेंद्र मोहन और अंजय कुमारी , प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।  फोटो: मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सेन।

 

Akhilesh Mahajan

“Work your craft; until it becomes an art form.”

Leave a Reply