Manimahesh Yatra 2023: शाही स्नान में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
हाइलाइट्स
-
शुभ मुहूर्त कुल 23 घंटे 18 मिनट का था
-
अभी भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगा रहे डुबकी
-
आधिकारिक तौर पर यह यात्रा आज ही संपन्न
टीएनसी संवाददाता
भरमौर(मंडी)। मणिमहेश यात्रा में शाही स्नान में डल में करीब एक लाख श्रद्धालुों ने आस्था की डुबकी लगाई। शाही स्नान की शुरुआत राधाष्टमी पर पिछले कल दोपहर बाद संचुई गांव के त्रिलोचन महादेव के वंशज व मणिमहेश यात्रा के प्रमुख शिव गुरु ने दोपहर बाद डल झील को पार कर की। शाही स्नान का शुभ मुहूर्त कुल 23 घंटे 18 मिनट का था, जो दोपहर 12:18 बजे तक रहा। शुभ मुहूर्त के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां डुबकी लगा रहे हैं। बेशक शाही स्नान का शुभ मुहूर्त आज पूरा हो रहा है। मगर शिव भक्त अगले कुछ और दिन डल झील में आस्था की डुबकी लगा सकेंगे। आधिकारिक तौर पर यह यात्रा आज ही संपन्न हो रही है, लेकिन श्रद्धालु अगले तीन-चार दिन तक यह यात्रा कर सकेंगे।अब तक करीब तीन लाख श्रद्धालु पवित्र डल में छुबकी लगा चुके हैं।
कल भी डल झील में 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है। आज भी लगभग 45 हजार श्रद्धालुओं के डल झील पहुंचने की सूचना है। साल में यह यात्रा एक बार ही होती है। कुल मिलाकर तीन लाख के करीब श्रद्धालु इस यात्रा पर पहुंचे हैं।
भरमौर प्रशासन
मौसम रहा साफ, हेलिकाप्टर ने भरी उड़ानें
मणिमहेश यात्रा के दौरान इस बार मौसम ने भी साथ दिया है। ज्यादातर दिन मौसम अनुकूल बना रहा। 7 सितंबर से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान दो तीन दिन को छोड़कर अधिकांश दिन मौसम साफ रहा। मणिमहेश यात्रा ज्यादातर श्रद्धालु पैदल करते है।