Mandi News: श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया सर्वेश्वर विष्णु मतलोड़ा का वार्षिक हूम
हाइलाइट्स
-
साफ मौसम में देवता की कार्तिक पूजा में लगे चार चांद
-
देवता के मूल मंदिर में आस्था का जन सैलाब उमड़ा
-
वार्षिक हूम में दर्जनों बच्चों के मुंडन संस्कार
टीएनसी, संवाददाता
थुनाग(मंडी)। सराज घाटी के भाटकीधार और बागाचनोगी क्षेत्र के बड़ा देव के नाम से मशहूर सर्वेश्वर विष्णु मतलोड़ा का वार्षिक हूम बुधवार को देवता के मूल मंदिर देव कांढा में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया। बुधवार को मौसम सुहावना रहने से देवता की कार्तिक पूज में चार चांद लगे और पर्यटकों, श्रद्धालुओं और सैलानियों ने देवता के हूम का भरपूर आनंद उठाया। देवता के मूल मंदिर में आस्था का जन सैलाब उमड़ा रहा।
बता दें कि बड़ा देव विष्णु मतलोड़ा का स्वर्ण जड़ित रथ सोमवार सुबह सात हार की चोहट कोठी से लाव लश्कर सहित अपने मूल मंदिर देव कांढ़ा पहुंचा। जलेब में करीब 3 घंटे की चढ़ाई चढ़कर जब देवता अपने मूल मंदिर देव कांढ़ा पहुंचे तो माहौल भक्तिमय हो गया। ढोल, नगाड़ों, करनाल, रणसिंघो और काहुलियों के मधुर ध्वनि से देवता की कार्तिक पूज को चार चांद लग गए। देवता के वार्षिक हूम में दर्जनों बच्चों के मुंडन संस्कार किए गए। सराजघाटी की करीब 30 पंचायतों के हजारों लोग देवता की कार्तिक पूज के गवाह बने। इस मौके पर देवता के जज ओम प्रकाश, प्रधान डोले राम, अध्यक्ष ओम प्रकाश और सचिव व पुजारी पुष्प राज शर्मा उपस्थित रहे।
यहां क्लिक करके देखें हूम
कार्तिक हूम में बच्चों के मुंडन संस्कार किए गए और हजारों लोगों ने देवता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर देव मतलोड़ा ने हार द्वार की रक्षा का आशीर्वाद दिया। बुधवार को मौसम सुहावना रहने से देवता की कार्तिक पूज में चार चांद लगे और पर्यटकों, श्रद्धालुओं और सैलानियों ने देवता के हूम का भरपूर आनंद उठाया।
पुष्प राज ठाकुर, देवता के पुजारी