Mandi News: नीलमणी को हटाकर कांग्रेस हाइकमान नें उपेंद्र को सौंपी नाचन कांग्रेस की कमान
हाइलाइटस
- कार्यकर्ताओं की शिकायत पर लिया संज्ञान
- नाचन के नौलखा गांव से संबंध रखते हैं उपेंद्र
बिंदर ठाकुर
गोहर । नाचन कांग्रेस मंडल प्रधान नीलमणी ठाकुर को हटाकर कांग्रेस हाईकमान उपेंद्र ठाकुर को नाचन कांग्रेस मंडल की कमान सौंपी है।
उपेंद्र नाचन क्षेत्र के नौलखा गांव से ताल्लुक रखते है और पिछले काफी समय से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय हैं। बताया जा रहा है कि नाचन में हाल ही में हुए सांसद प्रतिभा सिंह के दौरे के दौरान वर्तमान मंडल प्रधान नीलमणी की कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी शिकायत कर दी थी। जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्षा ने वर्तमान प्रधान नीलमणी को उनके पद से हटाकर नए प्रधान के रूप में नाचन कांग्रेस मंडल प्रधान पद पर उपेंद्र ठाकुर की ताजपोशी कर दी है।
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रजनीश किमटा ने उपेंद्र ठाकुर की नियुक्ति की पुष्टि की है। उधर उपेंद्र ठाकुर की ताजपोशी होते ही सोशल मीडिया में उनके समर्थकों ने उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया है। वहीं नीलमणी ठाकुर और और उनके समर्थकों में इससे निराशा हाथ लगी है। tnc