हाइलाइट्स
-
राष्ट्रीय विंटर कार्निवल के पांचवें दिन भी दिखी कुल्लवी संस्कृति
-
रामबाग चौक से लेकर दुर्गा मंदिर तक महिलाओं की कतारें
टीएनसी, संवाददाता
मनाली। राष्ट्रीय विंटर कार्निवल के पांचवें दिन मनाली के मालरोड में कुल्लवी संस्कृति को दर्शाती महानाटी में 122 महिला मंडलों ने नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। शुक्रवार राइट बैंक की महिला मंडलों की 1300 से अधिक महिलाएं ने एक साथ कुल्लवी नाटी की। रामबाग चौक से लेकर दुर्गा मंदिर तक महिलाओं की कतारें दिखी। पर्यटकों ने इस ऐतिहासिक पल को कैमरों में कैद किया। नाटी से पुरातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। विंटर कार्निवल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने कहा कि महानाटी में 122 महिला मंडलों की महिलाओं ने भाग लिया।