हाइलाइट्स
-
मातृ शक्ति के सम्मान समारोह में बकौल मुख्यातिथी शशिकिरण बोली हर क्षेत्र में पुरूषों से कंधा मिलाकर चल रही हैं महिलाएं
-
20 पंचायतों के प्रधानों समेत शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
टीएनसी, संवाददाता
जोगिंद्रनगर(मंडी)। शिक्षा, सहित्य, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं देने वाली 50 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिला सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर की पुत्रवधु मेघना ठाकुर ने कहा कि देश में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आजकल महिलाएं बड़ी कुशलता से देश की बागडोर भी उठाए हुए हैं। देश के सबसे शीर्ष पद पर महिलाएं सत्तासीन है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिवेश में महिलाएं घर के चूल्हा चोके तक ही सीमित नहीं है। घर का कामकाज के बौझ के साथ वह धरती से आसमान तक अपने हुनर का भी परचम लहरा रही है।
रविवार को जोगिंद्रनगर में आयोजित महिलाओं के सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद सदस्य व समाज सेविका ममता भाटिया, सीमा वालिया ने कहा कि बदलते दौर में महिलाएं अपने आप को काफी आगे ले जाने तक हर क्षेत्र में अपना बर्चस्व बनाए हुए हैं। कार्यक्रम में मौजूद बकौल मुख्यातिथी शशिकिरण शर्मा ने कहा कि देश की आन वान शान को बरकरार रखने के लिए भारतीय सेना में भी महिलाओं का वर्चस्व लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले विशेष अतिथी शूचिका प्रधान ने कहा कि नारी शक्ति ने अब आत्मनिर्भर बनकर अपनी जीवन की पारी खेलना सीख लिया है। वह परिवार के पालन पोषण के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा हर क्षेत्र में आगे रह रही है।
यह महिलाएं सम्मानित
-
महिलाओं के सम्मान समारोह के दौरान विभिन्न पंचायतों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत कथौण की प्रधान मधु देवी, लडभड़ोल ग्राम पंचायत की प्रधान मिनाक्षी देवी, बघैर रक्तल की प्रधान आंचल राजपूत, तुलाह पचंायत की प्रधान सविता कुमारी, खुड्डी पंचायत की प्रधान सकिन्द्रा देवी, पीहड़ बेहडलू की पंचायत की प्रधान रेणू देवी, मसौली पंचायत की प्रधान अंजना शर्मा, सेवा निवृत एफएचएस पम्मी देवी को उनकी सराहनीय कार्यप्रणाली पर सम्मानित किया गया।
-
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की निजी प्रयोगशाला में सराहनीय सेवाएं देने वाली प्रभारी सरिता ठाकुर, वन मंडल जोगेंद्रनगर की वन रक्षक सपना ठाकुर, साहित्यकार आशा पठानिया, गायिका जोनी व सोनी ठाकुर, शोभा ठाकुर, अंजली, ईशिता, मेहविश, नायरा बनेर, दूरदर्शन के रिजनल चैनल की एंकरिंग अंशु कटोच, गीताजंली, रजनी, राजकुमारी, को भी सम्मानित किया गया।
-
महिला सम्मान समारोह में स्वयं सहायता समूह के द्वारा निर्मित उत्पादों की भी प्रदर्शनी सजाई गई। इस मौके पर बेटियां स्माईल अवार्डके आयोजक दीप कमल भी मौजूद रहे।