Himachal: लाहौल-स्पीति की महिलाओं को 1500 रुपए, जनवरी से 37 रुपए किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा दूध
हाइलाइट्स
-
धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में सरकार का एक साल पूरा होने पर जश्न
-
राहुल और प्रिंयका गांधी नहीं पहुंचे, कचहरी चौक से रैली स्थल तक रोड शो
टीएनसी, संवाददाता
धर्मशाला। धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में सोमवार हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने एक साल पूरे होने पर जश्न मनाया। समारोह में प्रियंका और राहुल गांधी जैसे कांग्रेस के बड़े चेहरे नहीं दिखे। मुख्यमंत्री ने कचहरी चौक से रैली स्थल तक शो निकाला। सड़क के दोनों किनारे खड़े लोगों ने मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने यह चार बड़ी घोषणाएं की……
1-मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने लाहौल-स्पीति में 18 वर्ष की आयु से ऊपर की सभी महिलाओं को प्रथम चरण में 1500 रुपए देने की घोषणा की। बाद में सभी जिलों में इससे लागू किया जाएगा। आगामी बजट में तीन और गारंटियों को पूरा किया जाएगा। कहा कि सभी महिलाओं को अगले साल से 1500 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी।
2-अगले साल पहली जनवरी से किसानों से दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से गोबर खाद खरीदी जाएगी।
3-सुक्खू ने एलान किया कि अभी सरकार 31 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध खरीदती है। अब जनवरी 2024 से छह की रुपये बढ़ोतरी के साथ 37 रुपये प्रति लीटर पर दूध खरीदा जाएगा। छह रुपये बढ़ोतरी होगी।
4- साल 31 मार्च से पहले हजारों भर्तियां होंगी। जयराम सरकार में पांच साल में केवल 20 हजार भर्तियां हुई होंगी। वे भी कोर्ट के पचड़ों में फंसीं। हम एक साल में इतने पद भर रहे हैं।
यह वायदे हुए पूरे
-
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहली ही कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम का वादा पूरा किया।
-
कांग्रेस ने प्रत्येक विधानसभा में चार-चार अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने का दावा किया था। उनकी सरकार ने चार-चार स्कूल नहीं बल्कि राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम पहली कक्षा से शुरू करने का फैसला लिया है। इस तरह 2 गारंटी पूरी कर दी गई है।
-
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 650 करोड़ रुपए की स्टार्टअप योजना लाकर तीसरी गारंटी पूरी की। इसके तहत बेरोजगार युवाओं को ई-व्हीकल खरीदने के लिए 50% तक सब्सिडी दी जा रही है। यही नहीं बेरोजगार युवाओं के वाहनों को सरकारी विभागों में लगाकर गारंटेड इनकम सुनिश्चित करने के सरकार दावे कर रही है।
मोदी हर बार हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते है। मगर, जब हिमाचल में सदी की सबसे भीषण आपदा आई तो प्रधानमंत्री ने हिमाचल की आर्थिक मदद नहीं की। राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज लाकर राहत एवं बचाव कार्य किया।
प्रतिभा सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
शुक्ला बोले,12 हजार करोड़ का भुगतान करे केंद्र
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आपदा के वक्त हिमाचल नहीं आए। जब लोकसभा चुनाव आ रहे हैं। जल्द ही मोदी हिमाचल आएंगे और बोलेंगे कि हिमाचल मेरा दूसरा घर है। उन्होंने कहा कि आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र को 12 हजार करोड़ रुपए देने है, उसका भुगतान जल्द किया जाए।
भाजपा को सत्ता से बाहर हुए एक साल हो गया है। मगर, इन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है। इनके शासन में पेपर लीक, क्रिप्टो करेंसी जैसे घोटाले हुए। अब सड़कों पर उतरकर कांग्रेस सरकार को बदनाम कर रही है।
मुकेश अग्निहोत्री, डिप्टी सीएम