Himachal: सीपीएस मामले की कोर्ट में सुनवाई कल , सरकारी गाड़ी लौटा चुके सुंदर ने खरीदी खुद की नई फार्च्युनर
हाइलाइट्स
-
सुक्खू की कैबिनेट में मंत्रीपद में जगह नहीं पा सके थे सुंदर
-
बाद में मुख्य संसदीय सचिव पद पर दी गई थीर नियुक्ति
-
2 या 3 अक्टूबर को नेताजी ने सरकारी लग्जरी व्हीकल किया था वापिस
टीएनसी, संवाददाता
कुल्लू। मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को असंवैधानिक बताए जाने वाले मामले की सुनवाई हाइकोर्ट में कल 16 अक्टूबर को है। लेकिन नई फॉर्च्यूनर सरकारी कार वापस करने वाले कुल्लू के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर नवरात्र में खुद की फॉर्च्यूनर खरीद ली है। हालांकि कहा जा रहा है कि सीपीएस की नियुक्ति को असंवैधानिक बताए जाने वाले मामले से उनके कार लौटाने और खरीदने का कोई लिंक नहीं है।
ADVT: A Grand Exhibition 16th to 18th October 2023: RATTAN SARAF & SONS PVT LTD MOTI BAZAR, MANDI
बता दें कि 2 या 3 अक्टूबर को नेताजी ने लग्जरी व्हीकल सरकार को वापस कर दिया था। अचानक इस फैसले से सियासी गलियारों में चर्चा उड़ने लगी। सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू से कांग्रेस के विधायक हैं। वह मंत्री पद के लिए भी पात्र बताए जा रहे थे, मगर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कैबिनेट में जगह नहीं पा सके तो उन्हें मुख्य संसदीय सचिव पद पर नियुक्ति दी गई। सुंदर सिंह ठाकुर के फॉर्च्यूनर लौटाने के तुरंत बाद कांगड़ा जिला से संबंधित एक अन्य मुख्य संसदीय सचिव ने इसी गाड़ी को सामान्य प्रशासन विभाग से अपने लिए मांगी। वह कह रहे थे कि उनके पास पुरानी कार है। सुक्खू सरकार के कार्यकाल में छह सीपीएस नियुक्त हुए हैं। इनमें सुंदर सिंह ठाकुर, मोहन लाल ब्राक्टा, राम कुमार, आशीष बुटेल, किशोरी लाल और संजय अवस्थी हैं।
ADVT: The Biggest ever GOLD FESTIVAL 15OCT-15 DEC 2023 BHUSHAN JEWELLERS LOWER BAZAAR SOLAN
भाजपा ने हाई कोर्ट में दी थी नियुक्तियों को चुनौती, कल सुनवाई
भाजपा नेता सत पाल सत्ती सहित 12 भाजपा विधायकों ने उप-मुख्यमंत्री समेत सीपीएस की नियुक्ति को चुनौती दी है। वहीं, प्रदेश सरकार ने इस याचिका को अनमेनटेबल बताते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी। पांच दिन पहले ही कोर्ट ने सरकार को झटका देते हुए याचिका को मेंटनेबल पाया था और सुक्खू सरकार की अपील को खारिज कर दिया। अब मामले की सुनवाई कल 16 अक्टूबर को होनी है।