National

Himachal Politics: ओपीएस के तोहफे के साथ कैबिनेट की पहली मीटिंग का एजेंडा तैयार, विक्रमादित्य जयपुर रवाना

 

हाइलाइट्स

सभी विभागों ने अपने-अपने एजेंडा किए तैयार

पहली बैठक में देने जा रहे ओपीएस का तोहफा

अनाथ और असहायों के लिए 100 करोड़ का सुखाश्रय कोष

विधायकों से भी एक-एक लाख इस कोष में देने का आग्रह

टीएनसी संवाददाता

शिमला। कल श‌ुक्रवार को सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होने जा रही है।  विभागों ने अपने-अपने एजेंडा तैयार कर लिए हैं। चुनावों में बड़ा मुद्दा रही ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल किया जा रहा है। वित्त विभाग के ड्रॉफ्ट के बाद इसे कैबिनेट में चर्चा के लिए लाया जाएगा। 1.30 लाख कर्मचारियों की नजरें इसपर हैं। कैबिनेट मेंअनाथ और असहायों के लिए 100 करोड़ के सुखाश्रय कोष पर भी मुहर लगेगी।सभी विधायकों से भी एक-एक लाख इस कोष में देने का आग्रह किया गया है। उधर, वीरवार को प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ ने सीएम के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। उधर,  सुक्खू सरकार के सबसे युवा और हैवीवेट महकमे वाले कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह की कमी पहली बैठक में खलेगी। वह बैइक में नहीं रहेंगे। वह जयपुर पारिवारिक समारोह में जा रहे हैं। उनके अनुसार इस संबंध में सीएम को सूचना दे दी गइॡ्गौ है।

Akhilesh Mahajan

“Work your craft; until it becomes an art form.”

Leave a Reply