Politics:पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस
हाइलाइट्स
-
पार्टी और सरकार में अनदेखी के लगाए आरोप
-
फेसबुक में पोस्ट डाल दी इस्तीफे की जानकारी
टीएनसी,संवाददाता
मंडी। लोकसभा चुनाव की आहट और राज्यसभा सदस्य चुनाव के बीच हिमाचल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्वमंत्री और मंडी के जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है। देर शाम अपने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लिखा है कि…………….
हिमाचल में यह बेहद चौंकाने वाला सियासी घटनाक्रम है। बताया जा रहा है कि दिन को वह डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के घर उनकी पत्नी की मृत्यु पर सांत्वना देने गए और रात नौ बजे उन्होंने वहां से लौटते ही उन्होंने फेसबुक में पोस्ट डालकर इस्तीफे की घोषणा कर डाली। उन्होंने सिर्फ इतना कहा है कि सरकार और पार्टी में हो रही अनदेखी के चलते वह यह फैसला ले रहे हैं।
व्हाट्सएप से सूचित किया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया से प्रकाश चौधरी के इस फैसले के बारे में जानकारी मिली है। प्रकाश चौधरी की ओर से उन्हें व्हाटसअप मैसेज के जरिये भी सूचित किया गया है। संदेश प्राप्त होने के बाद जब उन्होंने प्रकाश चौधरी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने कॉल अटेंड नहीं की। वहीं परिजनों ने इस बारे में अनभिज्ञता जाहिर की है।
प्रकाश चौधरी से करेंगे बात
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि प्रकाश चौधरी से बात की जाएगी और उन्हें मनाया जाएगा। अभी प्रकाश चौधरी ने पार्टी के लैटर पैड पर इस्तीफा नहीं भेजा है।
सियासी गलियारों में चर्चा
चौधरी ने कांग्रेस को अलविदा कहने का फैसला क्यूं लिया इसे कोई समझ नहीं पा रहा है। हालांकि अपनी ही सरकार में अनदेखी किए जाना एक बड़ी वजह हो सकती है। मगर चौधरी ने खुलकर इसे जाहिर नहीं किया। बीते कल करसोग हलके में सांसद प्रतिभा सिंह के दौरे के दौरान भी प्रकाश चौधरी उनके साथ नजर आए हैं। अब अचानक चौधरी ने कांग्रेस को टाटा बाय बाय कहकर प्रदेश का सियासी पार चढ़ा दिया है।