HIMACHAL: …तो लोहड़ी को पहली कैबिनेट में मिलेगा ओपीएसी का तोहफा
हाइलाइट्स
- महिलाओं को 1500 और आम जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली की आस
- बैठक हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर हाल में दोपहर 12 बजे प्रस्तावित
टीएनएस, संवाददाता
शिमला। 13 को लोहड़ी पर्व पर प्रदेश सरकार की पहली बैठक होगी। इसी दिन चुनावी वायदों को पूरा करने का क्रम शुरू होगा और लाखों कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन की सौगात मिल सकती है। महिलाओं को प्रतिमाह 1500 और आम जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली देने पर भी निर्णय भी संभव है। मंत्रिमंडल के गठन के बाद प्रदेश के लाखों लोग पहली कैबिनेट बैठक होने का इंतजार कर रहे हैं और इससे जनता को खास उम्मीदें है।
77 हजार करोड़ कर्ज तले दबी सरकार जनता उम्मीदों पर सरकार कितना खरा उतरेगा, यह पहली कैबिनेट में ही पता चल पाएगा। पहली कैबिनेट बैठक हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर हाल में दोपहर 12 बजे प्रस्तावित है।