HimachalReligion

गणेश महोत्‍सव:  गणपति बप्पा मौरेया के भजनों से झूम उठे श्रद्धालू

हाइलाइट्स
  • कुमार विक्की के नाम रही सातवीं भजन संध्या
  • रामलीला मैदान में अजीत व संजीव सुकोश का धमाल
  • शिव व काली माता की झांकियां भजन संध्या की मुख्य आकर्षण
  • भट्ठा में आयोजित गणपति महोत्सव में  रही धूम

टीएनसी, संवाददाता


मंडी।  गणेश महोत्सव की सातवीं भजन संध्या में गणपति बप्पा मौरेया के भजनों में श्रद्धालुओं ने खूब मस्ती की। भजन गायक कुमार विक्की ने देवा ओ देवा, गणपति देवा, हे गजानंन पधारो और गणपति वंदना के अलावा अनेकों भजन गाकर श्रद्धालुओं का भरपूर मंनोरंजन किया। रामलीला मैदान में चल रहे गणपति महोत्सव में भजन गायक अजीत व संजीव सुकोश ने खूब धमाल मचाया। शिव व काली माता की झांकियां भजन संध्या की मुख्य आकर्षण रही। इधर,  भट्ठा में आयोजित गणपति महोत्सव में भी प्रदेश के गायक कलाकारों ने देर रात तक धूम मचा रखी।

सातवीं भजन संध्या में अन्नपूर्णा सेवा समिति के अध्यक्षा अनिता नारंग ने अपने सहयोगी पदाधिकारी अशोक सूद के साथ शिरकत कर गणपति की महाआरती उतारी। अपनत्व सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश बहल और कार्यकर्ता भास्कर गुप्ता, रमन बहल भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। भजन संध्या का आगाज गणपति की वंदना से शुरू हुआ। देर रात दस बजे तक जोगेंद्रनगर शहर के तीनों गणपति महोत्सवों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। वहीं चौंतड़ा में चल रहे गणपति महोत्सव में भी श्रद्धालुओं ने खूब धमाल मचाया। गणपति सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक वालिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता हरीश सोनी, सचिन सूद ने बताया कि कल बुधवार को गणपति की महाआरती उतारी जाएगी। इससे पहले दोपहर में शहर के सामुदायिक भवन में भंडारे का भी आयोजन गणपति सेवा समिति की ओर से किया जाएगा। 28 सितंबर को बडोण स्थित घाट में गणपति की प्रतिमा के विसर्जन के साथ दस दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन होगा।

Akhilesh Mahajan

“Work your craft; until it becomes an art form.”

Leave a Reply