द्रंग के कुफरी में सड़क से नीचे लुढ़का फोर व्हीलर, दो महिलाएं जख्मी

हाइलाइट्स 

  • इलाका दुंधा के कुफरी-नशधरा-मरैंझ-बटधार
  • राजमार्ग में हुआ हादसा

पोस्‍ट हिमाचल न्‍यूज एजेंसी


पधर(मंडी)। इलाका दुंधा के कुफरी-नशधरा-मरैंझ-बटधार राजमार्ग में झाकड़ू के पास एक फोर व्हीलर अनियंत्रित होकर लगभग पचास फुट नीचे गहरी ढांक में लुढ़क गया। घटना प्रातः करीब 11 बजे के आस पास हुई। बताया जा रहा है कि फोर व्हीलर में सवार दो महिलाएं बटधार में किसी रिश्तेदार की हुई मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रही थी। रास्ते में लुणी खड्ड पुल के साथ लगते झाकड़ू के पास चालक के नियंत्रण खोने से हादसा हो गया। पूर्व प्रधान रमेश चंद ने बताया कि चालक सहित दोनों महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित हैं। जिन्हें आंशिक चोटें आई हैं। 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल पधर लाया जा रहा है।

Leave a Reply