HimachalNationalPolitics

Himachal: डा बिंदल बने भाजपा के प्रदेशाध्‍यक्ष, सिद्धार्थन महामंत्री

हाइलाइट्स

  • नियुक्ति संबंधी पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने किया जारी
  • 3 साल के भीतर दूसरी बार बिंदल को प्रदेशयक्ष की  कमान

 

टीएनसी, संवाददाता


शिमला। पांच बार विधायक रहे डा राजीव बिंदल हिमाचल प्रदेश भाजपा को नए अध्यक्ष बने हैं।  सिद्धार्थन को प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। दोनों की नियुक्ति संबंधी पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने  रविवार को जारी किया है।

बता दें कि इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष  सुरेश कश्यप और महामंत्री पवन राणा थे, जिन्हें अब दिल्ली भाजपा का संगठन महामंत्री तैनात किया है। वहीं 3 साल के भीतर दूसरी बार बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

भ्रष्टाचार मामले में फंसे तो पद छोड़ा

बिंदल को जनवरी 2020 में प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया था। बिंदल ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए हिमाचल विधानसभा का अध्यक्ष पद छोड़ा था, लेकिन अपनी नियुक्ति के साढ़े 4 महीने के भीतर राजीव बिंदल ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। स्वास्थ्य विभाग में उपकरणों की खरीद से जुड़े भ्रष्टाचार के कथित मामले में नाम आने पर बिंदल ने पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में प्रदेश सरकार से उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी।

राजनैतिक सफरनामा: डा बिंदल

 

राजीव बिंदल का जन्म साल 1955 में सोलन जिले में हुआ।  पहली बार 1995 में राजनीति में कदम रखा।

 

 

साल 2000 में सोलन से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत भी दर्ज की। साल 2003 और 2007 में लगातार चुनाव जीतकर तीसरी बार विधानसभा पहुंचे। धूमल सरकार में वह स्वास्थ्य मंत्री बने।

 

साल 2012 में सोलन विधानसभा क्षेत्र आरक्षित कर दिया गया। उसके बाद बिंदल ने सिरमौर जिले के नाहन से चुनाव लड़ा और विधानसभा पहुंचे।

 

 

साल 2017 में वह नाहन से दोबारा चुनाव जीते। नाहन से ही साल 2017 में बिंदल 5वीं बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।

 

 

2017 में ही उन्हें हिमाचल विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया, लेकिन 2022 के विस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा

Akhilesh Mahajan

“Work your craft; until it becomes an art form.”

Leave a Reply