Himachal Politics: मुख्यमंत्री सुक्खू अपने क्षेत्र पर भी ध्यान दें, कानून व्यवस्था चरमराई : अनुराग
हाइलाइट्स
- हमीरपुर में महिला के साथ हुई घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
- कांग्रेस शासित प्रदेशों में क़ानून व्यवस्था बदहाल
- राजस्थान में प्रत्येक दिन 17 महिलाओं के साथ दुष्कर्म
- मणिपुर के विषय में कांग्रेस केवल कर रही राजनीति
टीएनसी, संवाददाता
शिमला। हमीरपुर में महिला के बाल काटने और मुंह काला कर गांव में घुमाने की घटना को केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला से इस तरह की घटना होना बेहद शर्मनाक हैं। किसी महिला के साथ इस तरह का अत्याचार होना निंदनीय हैं। कांग्रेस शाषित प्रदेशों राज्यस्थान, मणिपुर और हिमाचल में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। राजस्थान में प्रत्येक दिन 17 महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आते हैं, परन्तु वहां आवाज नहीं उठती है, मात्र राजनीति होती है। मणिपुर के विषय में कांग्रेस ने केवल राजनीति की है। मुख्यमंत्री सुक्खू कृपया अपने क्षेत्र पर भी ध्यान दें क्योंकि कांग्रेस शासित जितने भी प्रदेश हैं, वहां की क़ानून व्यवस्था चरमरा गई हैं। हिमाचल प्रदेश की भी कानून व्यवस्था चरमराती हुई दिखाई दे रही है। वह शिमला में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा एवं भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए बोल रहे थे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, विधायक बलबीर वर्मा, सुरेश भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, राकेश डोगरा, गौरव कश्यप, प्रेम ठाकुर, सुनील धर, युवा मोर्चा अध्यक्ष तिलक राज, सुदीप महाजन, रमा ठाकुर, राजेश शारदा, संजीव चौहान, भाजपा पार्षद और जिला मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदेश की ओर से पीएम मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई
अनुराग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र को उनके जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करता हैं। संगठन से लेकर सरकार तक सभी के लिए प्रधानमंत्री मोदी का जीवन प्रेरणा का स्त्रोत रहा हैं। जिन्होंने अपने जीवन को भारतमाता की सेवा में समर्पित किया, जिनका हर क्षण राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए लगता हैं और जो नए भारत, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए अग्रसर हैं। जिन्होंने भारत को नई ऊंचाइयों में पहुंचाया हैं जिन्होंने परंपराओं से लेकर कला संस्कृति की बात को विश्व पटल पर पहुंचाया।आयुष्मान भारत योजना के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुसीबतों के समय जरूरतमंदों की मदद की हैं। मरीजों को महंगे से महंगे इलाज के लिए पैसा नही खर्चना पड़ता हैं। ऐसे भी व्यक्ति मिले जो रेहड़ी फड़ी चलाते हैं उन्होंने कहा कि कोविड काल में जब जान का संकट था तब स्वनिधि योजना का लाभ मिला और मुसीबतों से निकालने का कार्य किया।
मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने का व सिखने का मौका मिल रहा हैं।
अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री
इंडि गठबंधन अहंकारी, मौकाप्रस्त, व घमंंडी लोगों का मिश्रण
कांग्रेस और इंडि गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये चोर-चोर मौसेरे भाई का संगठन हैं, इनकी न कोई विचारधारा और न देश के प्रति कोई विजिन हैं। आने वाले समय में इनके टकराव की स्थिति ज़ब पैदा होंगी तो संपूर्ण देश देखेगा। यह इंडि गठबंधन अहंकारी, मौकाप्रस्त, व घमडी लोगों का मिश्रण हैं जो सनातन को कैसे नुक्सान पहुँचाया जाए इस लिए ही कार्य कर रहा हैं। इस गठबंधन में बर्तन टकराना तो निश्चित है।