Chamba News: चंबा के विधायक नीरज नय्यर की मां एवं पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. सागर चंद की पत्नी चंचल का निधन
हाइलाइट्स
-
लंबी बीमारी से जूझ रहीं थी, चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस
-
कल चंबा में होगा अंतिम संस्कार, चंबा में शोक की लहर
टीएनसी संवाददाता
चंबा। सदर के विधायक नीरज नय्यर की मां एवं पूर्व शिक्षा मंत्री सागरचंद नय्यर की धर्मपत्नी चंचल नय्यर का आज निधन हो गया है। वह लंबे अरसे से बीमार चल रही थी। चंडीगढ़ में उन्होंने आज अंतिम सांस ली। कल सुबह करीब 11:00 बजे चंबा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व शिक्षा मंत्री सागर चंद नय्यर का वर्ष 2015 में निधन हो चुका है। वह 1982 व 1985 में विधायक बने। पहली बार 1984 से 1985 तक प्रदेश के राज्य तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे। इसके बाद वीरभद्र सिंह के मंत्रीमंडल में 1985 से 1990 तक बतौर शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला। प्रजामंडल के सदस्य रहे य्यर ने अपने राजनैतिक जीवन 1953 में नगर परिषद से शुरू किया। 1953 में वह नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने इसके बाद 1977 तक नगर परिषद के अध्यक्ष भी रहे। जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी नय्यर ने 1950 से 1972 तक संभाली। इस दौरान वह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा नय्यर को लघु उद्योग व आयात निगम के चेयरमेन बनने का मौका भी मिला। वहीं उनके बेटे चंबा के वर्तमान विधायक नीरज नय्यर अब परिवार की राजनीति की परंपरा को निभा रहे हैं। वह वर्तमान विधायक हैं। केवल अपने पति के ही नहीं बेटे के भी सियासी सफर में वह कंधे से कंधा मिलाकर चली। चंबा में शोक की लहर है।