हाइलाइट्स
-
पिता सोलन का कारोबारी, भाई अरसे से रह रहा था आस्ट्रेलिया, बहन गई थी पढ़ने
-
छुट्टी मनाने के लिए फिलिप आइलैंड पहुंचे थे पांच लोग, समुद्री गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है फिलिप आइलैंड
टीएनसी, नेटवर्क
ऑस्ट्रेलिया/ सोलन। ऑस्ट्रेलिया में चार भारतीयों की डूबने से मौत हो गई है। मरने वाले लोग एक ही परिवार से संबंधित हैं। जिसमें बीस साल के भाई-बहन हिमाचल के सोलन के हैं। जबकि उनके साथ दो अन्य मासी और मासी की बेटी पंजाब से संबंध रखते हैं, जिनकी हादसे में मौत हो गई है। जबकि मासड़ जीवित बताया जा रहा है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वाले युवक युवती के पिता सोलन में निजी व्यवसाय करते हैं। मरने वालों दोनों भाई बहन में भाई कुछ अरसे से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था, और बहन वहां पढ़ने के लिए गई थी। उधर, हादसे की जानकारी भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया पर साझा की है। एक पोस्ट में लिखा ऑस्ट्रेलिया में दिल तोड़ने वाली त्रासदी हुई है। विक्टोरिया के फिलिप आइलैंड पर चार भारतीयों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं। उच्चायोग पीड़ित परिजनों के संपर्क में है और सभी जरूरी मदद की जा रही है। घटना 24 जनवरी की है। लोकल मीडिया के अनुसार म करीब साढ़े तीन बजे फिलिप आइलैंड पर लोगों के डूबने की सूचना मिली। सूचना पर एक बचाव टीम मौके पर पहुंची तो तीन महिलाओं और एक युवक को पानी से निकाल लिया गया था। इसके बाद सभी को सीपीआर देकर होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन तीन को मौके पर मृत घोषित कर दिया गया।
एक महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम
मरने वालों में दो महिलाएं और एक युवक करीब 20 साल के थे और एक महिला 40 साल की थी। सभी एक ही परिवार से संबंधित हैं। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, वहीं एक महिला बेहोश थी, जिसे एयरलिफ्ट कर मेलबर्न के अल्फ्रेड अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मरने वालों में तीन ऑस्ट्रेलिया में ही रह रहे थे, वहीं 40 वर्षीय महिला छुट्टी मनाने ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी।
समुद्री गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है फिलिप आइलैंड
विक्टोरिया का फिलिप आइलैंड अपने गुफाओं वाले बीच के लिए प्रसिद्ध है। यहां समुद्र के भीतर गुफाएं हैं, लेकिन स्थानीय लोग इसे खतरनाक मानते हैं क्योंकि यहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं और लाइफगार्ड पेट्रोलिंग का भी यहां इंतजाम नहीं है।