DevelopmentEducationNationalPoliticsSports

Bilaspur News: कलूर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 7 करोड़ से बनेगा एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान : अनुराग

 

हाइलाइट्स

  • हुनर से शिखर कार्यक्रम में 300 महिलाओं को स्किल सर्टिफिकेट बांटे
  • हॉकी खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधा उपलब्ध
  • निषाद ने टोक्यो ओलंपिक में भारत दिलाया पदक, नाम किया रोशन

टीएनसी, संवाददाता


 बिलासपुर। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर कहलूर स्पोटर्स कांप्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान तैयार होगा। इसमें लगभग 7 करोड रुपए में व्यय किए जाएंगे। जिला बिलासपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम और 8 करोड रुपए की लागत से बने एथलेटिक्स खेल मैदान  अन्य खेलों के लिए इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के हॉकी मैदान में एस्ट्रोटर्फ बिछाई जाएगी ताकि बिलासपुर के साथ लगते अन्य जिलों के हॉकी खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। ठाकुर लुहनु इंडोर स्टेडियम में सरस्वती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान हिमाचल प्रांत के  33वें तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र के घुमारवीं में प्रयास संस्था द्वारा चलाए जा रहे हुनर से शिखर कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण पाने वाली 300 महिलाओं को ब्यूटी और वैलनेस कोर्स का सर्टिफिकेट प्रदान किया व जनसमस्याओं की सुनवाई की। कहा कि स्कूल बच्चों को शिक्षा  के साथ संस्कार और अनुशासन देने के लिए जाना जाता है। लेकिन अब सरस्वती विद्यालयों के बच्चे खेलकूद के मामले में भी पीछे नहीं हैं। सरस्वती विद्या मंदिर से निकले निषाद कुमार ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को पदक दिलाकर देश के साथ संस्थान का नाम भी रोशन किया है।

 

 “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत विजन को मूर्त रूप देने में आत्मनिर्भर नारी का योगदान भी  नितांत आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में प्रयास संस्था के साथ मिलकर ‘हुनर से शिखर’ कार्यक्रम की शुरुआत की जहां सभी उम्र की माताओं बहनों के लिए ब्यूटी और वैलनेस प्रोग्राम चलाए जाते हैं।

अनुराग ठाकुर

 

Akhilesh Mahajan

“Work your craft; until it becomes an art form.”

Leave a Reply