HimachalReligion

Mandi News: ऐतिहासिक सिद्ध गणपति मंदिर के गणेश महोत्सव में 400 देवलुओं संग शिरकत करेंगे देव गणपति जलौणी 

 

  • भागवत कथा के मंडप में आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए रखा गया  कलश

टीएनसी, संवाददाता


मंडी। मंडी शहर के ऐतिहासिक सिद्ध गणपति मंदिर में गणपति महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 19 से 28 सितंबर तक चलने वाले इस गणेश उत्सव में हर बार की तरह इस बार भी ज्वालापुर जलौणी के देवता गणपति 27सितंबर को अपने 400 देवलुओं के साथ सिद्ध गणपति मंदिर में पधार रहे हैं। गणपति मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दीनानाथ सैणी ने बताया कि बीते पैंतीस वर्षों से ऐतिहासिक सिद्ध गणपति मंदिर में गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार 19 सितंबर को शुरू हुए गणेश महोत्सव का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी द्वारा पूजा अर्चना के साथ किया गया।

वहीं, सिद्ध गणपति मंदिर में राजेंद्र शर्मा द्वारा भागवत कथा का प्रतिदिन श्रोताओं को श्रवण करवाया जा रहा है। वहीं आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भागवत कथा के समीप कलश रखा गया और उनकी आत्मा की शांति के पूजा की जा रही है। इसके अलावा अब तक विभिन्न संस्थानों के अधिकारियों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा हर रोज मंदिर में पूजा अर्चना की जा रही है। जिनमें एसपी मंडी सौ या सांब शिवन ,आयुक्त नगर निगम एचएस राणा, प्रो.वीसी एसपीयू अनुपमा सिंह, भारतीय सांस्कृतिक निधि के पदाधिकारी, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष चंपा ठाकुर, धर्मसंघ भूतनाथ मंदिर बीसी सरोच ,पूर्व सचिव मार्किेटिंग कमेटी जगदीश शर्मा आदि ने विश्व शांति के लिए पूजा अर्चना की।

मंगलवार को सिद्ध गणपति मंदिर में मंडी जिला लोक संपर्क अधिकारी सचिन संगर शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार बीरबल शर्मा और मंडी प्रेस क्लब के प्रधान मुरारी शर्मा गणपति पूजा में अपने सहयोगियों के साथ सम्‍मलित हुए और भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। गणपति ट्रस्ट के प्रधान दीनानाथ सैनी ने आगंतुकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्‍मानित किया। वहीं सिद्ध गणपति ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा ने कहा कि गणपति महोत्सव सिद्ध गणपति मंदिर में 35 वर्षो से आयोजित किया जा रहा है और इस मंदिर का निर्माण मंडी रियासत काल के राजा सिद्ध सेन ने करवाया था। वीरवार शाम को गणपति मंदिर से व्यास नदी तक एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसके पश्चात भगवान श्रीगणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।

 

सिद्ध गणपति मंदिर विशालकाय गणेश मूर्ति की स्थापना मंडी के राजा सिद्ध सेन ने करवाई थी। मंडी को जहां छोटी काशी व देव भूमि के नाम से जाना जाता है। मंडी शहर में यह भगवान गणेश का एक मात्र मंदिर है जिसके दर्शन के लिए लोग दूर से दूर यहां पहुंचते हैं।

बीरबल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार

 

 

 

 

Akhilesh Mahajan

“Work your craft; until it becomes an art form.”

Leave a Reply